फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शास्त्रीपुरम में प्राॅपर्टी डीलर को बेसबाल बैट से पीटा, वो चीखता रहा...लोगों ने बचाई जान

Tue, 14 May 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्राॅपर्टी डीलर कार से जा रहा था, उसी दौरान हमलावरों ने उसे रोक लिया। कार से खींचकर बीच सड़क पर बेसबाल बैट से पीटा। इस दौरान आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे बचाया। 

 
विज्ञापन
प्राॅपर्टी डीलर पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शास्त्रीपुरम में रविवार रात को प्राॅपर्टी डीलर को चार हमलावरों ने कार से खींचकर बेसबाल बैट से पीटा। आसपास के लोग बचाने पहुंचे तो हमालवर भाग निकले। प्राॅपर्टी डीलर ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सुनारी, शास्त्रीपुरम के रहने वाले विशाल भारद्वाज प्राॅपर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया रविवार को वह मां और पत्नी के लिए केक और चाकलेट खरीदने शास्त्रीपुरम गोल चक्कर के पास एक दुकान पर आए थे। खरीदारी के बाद कार में बैठे ही थे। तभी बेसबाल बैट, डंडों से लैस चार युवकों ने घेर लिया।
उन्हें कार से खींच कर पीटना शुरू कर दिया। एक हमलावर ने अपने चेहरे पर साफी बांध रखी थी। आसपास के लोगों के इकट्ठे होने पर हमलावर भाग निकले। प्राॅपर्टी डीलर ने आशंका जताई है कि वह उसकी हत्या करने आए थे। । इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी घटना सोमवार की रात बसई चौकी के पास हुई। यहां युवकों के दो गुटों में बेल्टों से जमकर मारपीट हुई। दो युवकों ने बेल्टों से एक युवक पर हमला कर दिया। बचाव में युवक ने भी बेल्ट चलाई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें