फिरोजाबाद जिले के गांव सुजावलपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह विवाहिता का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी लोकेश ने अपनी बहन सरिता की शादी 25 मई को शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी नरेंद्र उर्फ डोरी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सरिता के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे।
गांव के व्यक्ति ने दी सूचना
एक महीने में एक-दो बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालीजनों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। लोकेश का आरोप है कि मंगलवार सुबह सुजावलपुर के ही एक व्यक्ति का फोन आया कि उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है।