फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
14एमएनपी-03-मृतका सविता देवी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भूपतिपुर में शनिवार शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों पर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि आरोप के संबंध में तहरीर नहीं दी गई। थाना पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव प्रसादपुर निवासी सविता (22) की शादी विगत 30 जून 2020 को थाना क्षेत्र के गांव भूपतिपुर निवासी रंजीत राजपूत के साथ हुई थी। शनिवार शाम संदिग्ध हालात में सविता की मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो सविता का शव घर के बाहर चबूतरे पर पड़ा था।
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों पर हत्या करने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें