फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनगंज में फिर टूटी पानी की पाइपलाइन

विज्ञापन
14एमएनपी-11-लेनगंज में टूटी पाइप लाइन को सही करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लेनगंज में गैस लाइन बिछाते समय शनिवार रात पानी की पाइपलाइन टूट गई। इससे रविवार को क्षेत्र के दो सौ घरों की पानी आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी पर नगर पालिका की टीम ने लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नगर में गैस लाइन बिछाने का कार्य निजी संस्था द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में प्रतिदिन कहीं न कहीं पानी की लाइन टूट रही है। शनिवार रात गैस की लाइन बिछाते समय मोहल्ला लेनगंज में पानी की पाइपलाइन टूट गई। इससे लेनगंज क्षेत्र के 200 घरों की पानी आपूर्ति बाधित हो गई।
जानकारी पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद के निर्देश पर नगर पालिका की टीम लेनगंज पहुंचकर लाइन को ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया। जलकल लिपिक वरुण मिश्रा ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के चलते लेनगंज में अब तक चार बार लाइन टूट चुकी है। शनिवार रात टूटी लाइन को रविवार देरशाम तक ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लाइन टूटने की जानकारी मिली थी। टीम को भेजकर लाइन ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है। शाम तक लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें