फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुलेट के लिए विवाहिता को पीटा, गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस उपायुक्त के आदेश पर पति, सास, ससुर और ननद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

सैंया। दहेज में बुलेट मोटर साइकिल न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। वह गर्भवती थी। आरोप है कि ससुरालीजनों ने जबरत गर्भपात भी करा दिया। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर आरोपित सास, ससुर, पति और ननद के विरुद्ध थाना सैंया में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां आशा देवी निवासी हिडोरा ने पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उन्होंने अपनी दो बेटियों प्रियंका और प्रतिमा उर्फ नीतू की शादी गांव मुरकिया, कागारौल निवासी हरपाल व सोनपाल के साथ 27 नवंबर 2024 को की थी। शादी के बाद सोनपाल आए दिन बुलेट गाड़ी की मांग करने लगा। इंकार करने पर आए दिन नीतू से मारपीट करने लगा। इसकी शिकायत थाना सैंया में की गई। पुलिस ने ससुरालवालों को थाने बुलाकर उत्पीड़न न करने की हिदायत दी। इसी दौरान विवाहिता नीतू गर्भवती हो गई। आरोप है कि पति, सास, ससुर और ननद ने जबरन गर्भपात करा दिया। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर थाना सैंया में आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें