फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईटेंशन लाइन से टकराकर कंटेनर में लगी आग,  जल गए 118 फ्रिज; 11 लाख रुपये का नुकसान

Thu, 15 Jan 2026 07:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फ्रिज लेकर जा रहे कंटेनर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर आग लग गई। चालक ने बमुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल ने माैके पर पहुंच लपटों पर काबू पाया। आग में करीब 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कंटेनर में आग लगने से जल गए फि्रज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा–जयपुर हाईवे पर थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के पथौली नहर पुल के नीचे नोएडा से चेन्नई जा रहे सैमसंग कंपनी के फ्रिज से भरे एक कंटेनर में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। हादसे में करीब 10 से 11 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना दोपहर एक बजे की है।
विज्ञापन


मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव कचनऊ निवासी चालक दीपक शर्मा पुत्र सुरेश चंद शर्मा के अनुसार कंटेनर में कुल 118 फ्रिज लदे हुए थे। पथौली पुल के पास अचानक कंटेनर का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से जा टकराया। 

तारों की चपेट में आने से कंटेनर में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 80 से 85 फ्रिज पूरी तरह जल चुके थे, जबकि शेष फ्रिज आग और गर्मी के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन


वहीं, चौकी इंचार्ज बिचपुरी मोहित मलिक ने बताया कि वाहन को बचाने के प्रयास में कंटेनर विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें