फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विवाहिता हाथ-पैर मारती रही...तड़पती रही, हैवान बने ससुराल वालों को रहम न आया, ऐसी बर्बरता देख कांपे लोग

Sat, 09 Dec 2023 06:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ससुराल वालों ने विवाहिता संग हैवानियत की हदों को पार कर दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद भी दिल ने भरा तो उसे मायका क्षेत्र में सड़क पर फेंक कर चले गए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक विवाहिता से ससुराल वालों ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। मामला थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अमृतपुर का है। ससुराल वालों ने महिला को इस कदर पीटा कि वो बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को कार में डाला और उसे मायका क्षेत्र में सड़क पर फेंककर चले गए। विवाहिता सड़क पर पड़ी तड़प रही थी। इसकी सूचना मायके वालों को लेगी तो वे मौके पर पहुंचे। विवाहिता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

ये है मामला
जिला फिरोजाबाद थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला नोजर राजीव कुमार के साथ भूरी देवी की शादी हुई है। मायका गांव बहादुरपुर थाना मिरहची में है। महिला को घायल अवस्था में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। भाई दीपक कुमार का कहना है कि बहन के पति व अन्य ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। शुक्रवार को भी बहन की पिटाई की और हत्या करने का प्रयास किया। गले में फंदा लगाने जैसे निशान भी हैं।

ये भी पढ़ें -  आखिरी मुलाकात की रात: प्रेमिका से मिलकर आया घर, चारपाई पर लेट गया...फिर न उठा; जुनूनी इश्क ने उजाड़ दी खुशियां



 
विज्ञापन

बंबा के पास फेंकी विवाहिता
आरोप लगाया कि बहनोई व उसके पिता पिटाई करने के बाद बहन को शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे कार से लेकर आए और नगला ख्याली बंबा पर घायल अवस्था में फेंककर चले गए। गांव के लोगों ने पहचान लिया तो वह भाग गए। लोगों से जानकारी मिली तो बहन को मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। बताया कि हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है, इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें -  यूपी: जिसकी जमानत देने आए, उसके पिता का नाम तक नहीं पता, आगरा में फर्जी जमानतदार गैंग का ऐसे हुआ खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें