प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मृतका दीपा के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि चरित्र पर शक में गला घोटकर हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: विवाहिता की फंदे पर लटकी मिली लाश, बैंक में है पति; परिजनों ने बताया...इसलिए मार दी बेटी
चार वर्षों से थे प्रेम संबंध
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन अछनेरा के पास से दबोचा। विगत 18 मई को ग्राम नानऊ निवासी सूरजपाल ने थाना अछनेरा में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी दीपा घर से लापता है। बाद में शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। जांच में सामने आया कि मृतका दीपा का गांव के ही युवक राजन सिंह से पिछले चार वर्षों से संबंध थे।
ये भी पढ़ें - UP: ताज की सुरक्षा के लिए यमुना में दौड़ेगी स्पीड बोट, खुफिया एजेंसियां ने दी रिपोर्ट; इसलिए होगी कड़ी निगरानी