परिजनों के विरोध चलते शादीशुदा प्रेमी जोड़ों ने नींद की गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया। मैनपुरी के कुरावली गांव हाफिजपुर में हुई इस घटना के बाद गुरुवार सुबह परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, उधर परिजन कोई भी कारण बताने को तैयार नहीं हैं।
थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी एक युवक शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। उसके विवाहेत्तर संबंध गांव निवासी एक महिला से हैं। उसके भी दो बच्चे हैं। पत्नी ने पति से विवाहेत्तर संबंध खत्म करने के लिए दबाव बनाया, इस पर दोनों में विवाद हो गया।
पूनम हत्याकांड: प्यार में प्रेमिका ने ली 'खौफनाक परीक्षा', प्रेमी के हाथों से कराया सहेली का खून
चर्चाए हैं कि करीब पांच दिन पूर्व इसी बात को लेकर महिला का भी पति से झगड़ा हो चुका था। बुधवार को दोनों प्रेमी-प्रेमिका के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद बुधवार रात को युवक ने प्रेमिका की छत पर पहुंचकर नींद की कई गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। प्रेमिका ने भी नींद की गोलियां खा लीं।