फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दौदापुर में पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव दौदापुर में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। दूल्हा नाबालिग होने के साथ ही दुल्हन से करीब 10 साल छोटा था। बाल संरक्षण व चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने दूल्हे के परिजनों को बालिग होने पर शादी करने की हिदायत देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि गांव दौदापुर में एक बारात आ रही है। फर्रुखाबाद से आई इस बारात में शादी करने आया दूल्हा नाबालिग होने के साथ ही दुल्हन से करीब 10 साल छोटा है। सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा, एसएसआई सुनील भारद्वाज और पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।
मौके पर शादी की रस्मों को रुकवाने के साथ ही पुलिस ने उम्र के बारे में जानकारी जुटाई। दूल्हा बने लड़के की उम्र महज 16 वर्ष थी। पुलिस ने बारात लेकर आए दूल्हा पक्ष के लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि बालिग न होने तक वह बेटे की शादी न करें। पुलिस की हिदायत के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें