फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलवाने की व्यापारियों ने उठाई मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के व्यापारियों ने सभी ट्रेड के व्यापारिक प्रतिष्ठान कोविड नियमों के अंतर्गत निश्चित समय अवधि के अंतर्गत खुलवाए जाने की मांग की है। मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने कहा कि लॉकडाउन लगे हुए प्रदेश में एक माह होने वाला है। शादी विवाह के सीजन में बाजार अब ज्यादा दिन तक बंद करना उचित नहीं। मुख्यमंत्री के उचित कदमों से प्रदेश में कोरोना का ग्राफ गिरा है। इस बंदी में सभी उद्योग और व्यापार पूरी तरह से त्रस्त है। इस समय देश और प्रदेश में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। तमाम शादियां सामान ना मिलने के कारण टाली जा रही हैं। यह समाज के सभी वर्गों के लिए कष्टदायक है। सरकार द्वारा प्रदेश में कहीं भी बाजार बंद ना किए जाएं, यदि बाजार बंद कर करना बहुत आवश्यक हो तो ऐसी दिशा में प्रतिदिन सुबह या शाम चार घंटा बाजार खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
व्यापारियों ने तत्काल बाजार खोलने की मांग शासन से की है। ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, महामंत्री डा. मोहम्मद फ़ारूक़, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष डा. विकास गुप्ता, सरदार सतवीर सिंह मनकू, राजवीर सिंह सौलंकी, रजत बिरला सहित अन्य व्यापारिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें