फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में यास : मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 28 तक कभी भी आ सकता है तूफान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ताउते तूफान के बाद अब मौसम विभाग ने यास नामक चक्रवात की आने की चेतावनी दी है। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा प्रदेश के 27 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जनपद कासगंज भी तूफान से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व ताउते चक्रवाती तूफान का असर जनपद में भी देखा गया। काफी संख्या में पेड़ टूट गए, विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई थी। इस बार फिर से मौसम विभाग के द्वारा चेतावनी दी गई हैं कि आगामी चार दिनों में कभी भी तूफान आ सकता हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार सोमवार से शुक्रवार के बीच जनपद में यास पहुंच सकता है। जिसमें तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। क्षति कम से कम हो और इसके लिए पहले तैयारियां करने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें