फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी पर सोरों में उमड़ी श्रद्दालुओं की भीड़, हरिपदी गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 18 Dec 2018 06:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
हरिपदी गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिले के सोरों में मोक्षदा एकादशी पर्व पर मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर तक हरिपदी गंगा में स्नानार्थियों ने डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। हर हर गंगे स्वर से तुलसीनगरी गुंजायमान होती रही। देव दर्शन और गंगास्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ मेला मार्गशीर्ष में उमड़ी। 
विज्ञापन


मार्गशीर्ष माघ की एकादशी पर्व पर गंगा में स्नान करने की विशेष मान्यता है। माना जाता है कि प्राचीन काल में भगवान विष्णु ने शूकरक्षेत्र की धरा पर तृतीय अवतार वराह रूप में लिया था। मोक्षदा एकादशी पर व्रत रखकर भगवान ने स्नान किया। इसके बाद से ही स्नान का विशेष महत्व है। 

मंगलवार को एकादशी पर्व की पूर्व संध्या सोमवार से ही श्रद्धालुओं की संख्या तीर्थनगरी में उमड़ने लगी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में हरिपदी के घाट पर सैलाब उमड़ पड़ा। हर हर गंगे, हर हर महादेव के स्वर घाट पर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी। 
विज्ञापन

मंदिरों में पूजा अर्चना

मार्गशीर्ष माघ मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्नान के बाद भगवान वराह के दर्शन किए और प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली के लिए आशीष मांगा। इसके बाद हरिपदी मार्ग में स्थित बालाजी दरबार, सोमेश्वर मंदिर, पंचमहाशक्ति, द्वारिकाधीश, सिद्ध हनुमान मंदिर, गणपति मंदिर, मानस मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में दर्शन किए। 
     
मेला मार्गशीर्ष का उठाया लुत्फ, की खरीदारी      
हरिपदी में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मेला मार्गशीर्ष में पहुंचे। यहां मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया। सर्कस, सिनेमा, मैजिक शो, मौत के कुआं के कलाकारों के करतब देखे। बच्चों ने मिनी अप्पूघर पर जमकर मस्ती की। मेले में विशेष फल नारंगी और खजला की जमकर खरीदारी की गई। 
     
संत आश्रमों में दिन भर प्रवचन      
शूकरक्षेत्र में स्थित विभिन्न संत आश्रमों में दूर दराज के संतों का डेरा जमा है। स्वामी अमृतानंद, सोहन आश्रम, वंशीवाले बाबा आश्रम, भूदत्त आश्रम, टटिया बाबा आश्रम, मानस मंदिर, राधे राधे आश्रम सहित अन्य आश्रमों में संत महात्माओं ने प्रवचन दिए। श्रद्धालुओं ने अन्न क्षेत्र का आयोजन कराया। योगमार्ग स्थित सोहमआश्रम में स्वामी दयानंद सरस्वती ने भगवत उपासना की।   
विज्ञापन

लगाना पड़ा वाहनों में धक्का      

मेला मार्गशीर्ष में भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। सड़कों पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें नजर आईं। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। तमाम डग्गेमार वाहन चालक रास्ते से हटकर निकलने की कोशिश में नजर आए तो कई वाहन गड्ढों में फंस गए। श्रद्धालुओं ने वाहनों में धक्के लगाए। कासगंज-बरेली मार्ग पर दिनभर जाम का झाम रहा।      

तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। एक प्लाटून फ्लड पीएसी हरिपदी गंगा पर नजर रखे थी। जबकि सोरों के कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह एवं मेला इंचार्ज कोमल सिंह अपनी अपनी टीम के साथ दिनभर मेले में भ्रमण करते रहे। पुलिस श्रद्धालुओं की मदद के लिए भी आगे आई।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें