मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह आज (मंगलवार को) ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। वह चार घंटे से अधिक समय तक शहर में रहेंगे। ताजमहल देखने के बाद वह होटल अमर विलास में लंच करेंगे। वो ताजमहल से अधिक समय होटल अमर विलास में गुजारेंगे।
इसको लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुख्य सचिव अनूप चंद पांडे और डीजीपी ओपी सिंह एयरपोर्ट पर मालदीव के राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। वहीं इस दौरान दो घंटे तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
मालदीव के राष्ट्रपति के विजिट के मद्देनजर ताजमहल में मंगलवार को पर्यटकों का प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। अधीक्षण पुरातत्वविद् बसंत कुमार के मुताबिक, ताज की टिकट खिड़कियों को सुबह 10 बजे बंद कर दिया जाएगा।