फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ताज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त, कई के बदले रूट; घर से निकलने के पहले पढ़ें खबर

Thu, 07 Sep 2023 11:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ताज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। तो वहीं कई के रूट बदले गए हैं। आप भी सफर करना चाहते हैं तो घर से निकलने के पहले यह खबर पढ़ लें। 
विज्ञापन
ताज एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी-20 की बैठक होने वाली है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज एक्सप्रेस समेत दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ऐसे में कई यात्रियों ने इन दो दिन में टिकट आरक्षण भी रद्द कराया है। दो दिन पार्सल भी बुक नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


नई दिल्ली 9-10 सितंबर को होने जा रहे जी-20 सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्र अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके लिए दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त करते हुए शॉर्ट टर्मिनेट भी की हैं। नई दिल्ली इंटरसिटी को दोनों दिन हजरत निजामुद्दीन तक चलाने का निर्णय लिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura Krishna Janmashtami Live: अजन्मे का जन्म आज, हरे कृष्ण हरे कृष्ण से गूंज रही मथुरा-वृंदावन की गली-गली
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से जीआरपी और आरपीएफ ने भी ट्रेनों में सघन जांच कर रहे हैं। इन दो दिन में पार्सल बुकिंग भी नहीं की जा रही है। सम्मेलन के कारण आगरा के कई यात्रियों ने टिकट आरक्षण रद्द करा दिया है। कमला नगर निवासी पवन अग्रवाल ने बताया कि बेटे को 9 सितंबर को जम्मू जाना है, लेकिन जी-20 सम्मेलन के कारण टिकट रद्द करा ली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें