फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का रूट बदला, छह निरस्त

Fri, 26 Apr 2019 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ग्वालियर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के तकरीबन तीन बजे मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद आगरा-झांसी रेलमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस रूट की कई ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया, वहीं कुछ पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन

  
बताया गया है कि मालगाड़ी आगरा से झांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बिरला नगर स्टेशन के समीप मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे। 

घटना के बाद आगरा-झांसी रेलमार्ग का अप एवं डाउन ट्रैक बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।  घटनास्थल पर रेलवे की टीम पहुंच गई। करीब पांच घंट बाद रेल यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान कुछ ट्रेन निरस्त कर दी गई, जबकि कुछ का रूट बदल दिया गया। 
विज्ञापन

ये ट्रेनें निरस्त 

रेलवे की ओर से जारी सूचना पत्र
- ट्रेन संख्या 51832 आगरा-झांसी पैसेंजर 
- ट्रेन संख्या 51816 आगरा-झांसी पैसेंजर 
- ट्रेन संख्या 59823 ग्वालियर-भिंड पैसेंजर
- ट्रेन संख्या 59824 भिंड-ग्वालियर पैसेंजर
- ट्रेन संख्या 12280 ताज एक्सप्रेसवे (दिल्ली से वाया आगरा झांसी तक जाने वाली) 
विज्ञापन

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट 

रेलवे की ओर से जारी किया गया पत्र
- ट्रेन संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन वाया मथुरा जंक्शन, सवाई माधोपुर से कोटा होते हुए मुंबई जाएगी। 
- ट्रेन संख्या 12138 पंजाब मेल फिरोजपुर कैंट से मुंबई छत्रपति साहूजी टर्मिनल वाया मथुरा जंक्शन, सवाई माधोपुर से कोटा होते हुए मुंबई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 12644 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस निजामुद्दीन से तिरवंतपुरम जाने वाली ट्रेन वाया मथुरा जंक्शन, सवाई माधोपुर से कोटा होते हुए मुंबई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें