आगरा के बरहन क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म के दो आरोपियों को भरी पंचायत में पीड़िता से चप्पल मरवाकर बरी कर दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को मोटी रकम अर्थदंड के तौर पर भी दिलाई गई है।
गांव के एक खेत में हुई पंचायत में युवती द्वारा आरोपियों को चप्पल मारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस और प्रधान दोनों इसकी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों पर गांव की एक युवती के साथ तीन दिन पहले दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत करनी चाही। पर, बिरादरी के दबाव में वह ऐसा नहीं कर सका।
साथ ही इस मामले में शुक्रवार सुबह 10 बजे गांव के एक खेत में पंचायत बुलाई गई। इसमें पंच बने लोगों ने आरोपियों पर मोटी रकम का अर्थदंड लगाया। साथ ही पंचायत में ही इसका भुगतान भी कराया।