फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने से लापता हुई बच्ची का शव नाले में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Fri, 23 Nov 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा कस्बे में बच्ची का शव नाले में मिला। वो एक दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने बच्ची की हत्या कर शव फेंके जाने पर आरोप लगाया है। मासूम से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


कस्बे में बुधवार को बारहवफात का जुलूस निकल रहा था। छह वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। परिजन जुलूस देख रहे थे। इसी बीच बच्ची गायब हो गई। घर में बच्ची न मिलने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। 

रात में ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर लिया। परिजन उसकी तलाश करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में मिला बच्ची का शव

गुरुवार दोपहर कस्बे के करतला रोड के नाले में राहगीरों ने एक बच्ची का शव पड़ा देखा तो सनसनी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।  मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लापता बच्ची के परिजनों को भी इस बारे में बताया गया। 

सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बच्ची की शिनाख्त की। वारदात की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी, एसपी, एएसपी, पटियाली सीओ सहित सर्किल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
      
घटना के खुलासे को बनाईं तीन टीमें      

बालिका की हत्या के मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं। पटियाली सीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। इसके अलावा स्वाट टीम व सर्विलांस टीम को भी वारदात का खुलासा करने के लिए लगाया गया है।      

एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि मासूम की हत्या का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें