फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा जमीन कांड: गरीबों को कुचलकर करोंड़ो की भूमि कब्जाने की साजिश, कई सवालों से अब तक नहीं उठ सका पर्दा

Wed, 10 Apr 2024 02:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा जमीन कांड मामले में गरीबों को कुचलकर करोंड़ो की भूमि कब्जाने की साजिश थी। इस केस में कई सवालों से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है। 
विज्ञापन
आगरा: बोदला जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बोदला में जमीन कब्जाने के मामले में दो फर्जी मुकदमे लिखे गए थे। रवि कुशवाह सहित उसके परिवार के पांच लोगों को जेल भेजा गया था। अब पुलिस ने रवि कुशवाहा को ही जेल भेज दिया। लेकिन, सवालों के जवाब अब भी बाकी हैं। फर्जी मुकदमे लिखने के लिए शराब और गांजा कौन लेकर आया था। किसने वीडियो बनाया था, जिस आधार पर पुलिस ने गांजा पकड़ने के लिए दबिश दी थी। इस सबसे पुलिस अब तक पर्दा नहीं उठा सकी है।

विज्ञापन


पहले गांजा बरामद कर रवि कुशवाहा, उसके भाई शंकरिया सहित तीन को जेल भेजा गया था। इस पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा लिखा गया था। इसके बाद उसकी पत्नी पूनम, बहन पुष्पा सहित तीन से अवैध शराब बरामद कर जेल भेजा गया। इन मुकदमों के मामले में उमा देवी सामने आई थीं। 

उन्होंने पुलिस और बिल्डर के गठजोड़ से फर्जी मुकदमों के आरोप लगाए। मुकदमा दर्ज करा दिया। मगर, पुलिस ने अब उमा देवी को भी जेल भेज दिया है। इसके बावजूद केस में वह वादी बनी रहेगी। डीसीपी का कहना था कि प्राथमिक जांच में मुकदमे फर्जी साबित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में उमा देवी की ओर से दर्ज कराया मुकदमा चलता रहेगा। उसमें साक्ष्य संकलन कर चार्जशीट लगाई जाएगी। इस केस में ही जमीन कब्जाने के आरोप थे। उमा देवी साजिश में शामिल पाई गईं। इस पर उन्हें जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें