अस्पताल में घायल श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने की मदद
टैक्टर-ट्रॉली पलटने पर गांव मीरापुर के ग्रामीण और राहगीर घायलों को निकालने में जुट गए। घायलों को सोरोंजी के अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल लेखराज की पत्नी सोमवती को अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि पांच अन्य घायलों में हेमशीला, अवधेश, मोहर सिंह, भूदेवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बाइकों की टक्कर में चार युवक भी घायल हुए हैं।
UP News: ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर से सवारी ढोते मिले तो 10 हजार जुर्माना, सीएम के निर्देश के बाद जागा विभाग
थाना सोरोंजी के इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने बताया कि सोरोंजी-सहावर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की दुर्घटना बाइकों की दुर्घटना के कारण हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे चल रही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसी स्थिति में ट्रैक्टर चालक को आपात ब्रेक लेने पड़े, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। 17 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है।