फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानसिक रोगी के कई दावेदार, असमंजस में पुलिस

Sun, 09 Nov 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। गांव नेकापुर का रहने वाला मानसिक रोगी, जिसके नाम चार बीघा जमीन है। मगर, परिवार में कोई नहीं है। उसे थाने से अपने साथ ले जाने के लिए कई लोग आ चुके हैं। पुलिस उसकी सुपुदर्गी को लेकर असमंजस की स्थिति में है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नेकापुर निवासी सोनू मानसिक रूप से बीमार है, पिता और मां की मृत्यु होने के बाद वह बेसहारा हो चुका है। उसके नाम पिता की करीब चार बीघा जमीन है। 25 वर्षीय सोनू को एक सप्ताह पूर्व उसकी बुआ लेने के लिए आई थीं।
तभी उसको साथ रखे जाने को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया था। बुआ सोनू को लिए बगैर ही लौट गई थीं। शुक्रवार को सगे चाचा अनार सिंह गांव पहुंचे और परिवार के कुछ लोगों पर जबरदस्ती अपने साथ रखने का आरोप लगाया। सोनू किसके साथ रहेगा, इसको लेकर परिवार के लोगों के बीच झगड़ा जारी है। उधर मानसिक रूप से बीमार सोनू इस समय थाना परिसर में बैठा है। कई लोग उसे साथ ले जाने के लिए आ चुके हैं। मगर, पुलिस के सामने असमंजस की स्थिति हैं कि उसकी देखभाल कौन करेगा, साथ ले जाने वाला उसकी चार बीघा जमीन का लालची तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें