फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लूट में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। लूट के मामले में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से तमंचा-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। चालान के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि 27 जून को जीटी रोड पर ट्रक चालक और खलासी से लूट हुई थी। केस दर्ज करने के बाद प्रकाश में आए आरोपी ओमवीर उर्फ महातिया निवासी खांकेताल बेवर की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार सुबह सूचना पर नगला मानसिंह रोड पर दबिश देकर लूट में वांछित इनामी ओमवीर उर्फ महातिया को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साथी सत्यराम के साथ चालक और खलासी से लूट की वारदात अंजाम दी थी। आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें