फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Braj News: विधायक को पाकिस्तान से धमकी, नवजात की माैत पर हंगामा; संत प्रेमानंद के शिष्य की माैत बनी रहस्य!

Wed, 30 Sep 2026 06:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में नवजात की माैत पर परिजन ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। वहीं, मथुरा में भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी मिली है। विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संत प्रेमानंद के शिष्य की माैत का रहस्य गहराता जा रहा है। देखें, ब्रज की बड़ी खबरें
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के श्रीकृष्णा अस्पताल में प्रसूता की मौत के दो दिन बाद बुधवार को उसके जुड़वा बच्चों में से एक की भी मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। वहीं, मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरे फोन आने पर पुलिस में शिकायत की। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर विधायक से कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद कर दें। साथ ही धमकी दी कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और भारत में मौजूद उसके साथियों के माध्यम से विधायक का इंतजाम कर देगा। वृंदावन के संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत के मामले में पुलिस अब आश्रम में रहने वाले अन्य शिष्यों की कुंडली खंगाल रही है। आश्रम में रहने वाले शिष्य पुलिस को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस के अनुसार शिष्य सवालों पर चुप हो जाते हैं और कह देते हैं कि हमें ज्यादा जानकारी नहीं है। पढ़ें, ब्रज की बड़ी खबरें
विज्ञापन


श्रीकृष्णा हॉस्पिटल पर हंगामा, मौत के बाद वेंटिलेटर पर रखी बच्ची; बुलानी पड़ी पुलिस
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-द्वितीय स्थित श्री कृष्णा अस्पताल में प्रसूता की मौत के दो दिन बाद बुधवार को उसके जुड़वा बच्चों में से एक की भी मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। उनका दावा है कि दोनों नवजात की मौत हो चुकी है, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने केवल बेटे की मौत की जानकारी दी है। उनका आरोप है कि बच्ची को भी मौत के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर

भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी! आधी रात को मोबाइल पर आया कॉल, पुलिस जांच में जुटी
मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरे फोन आने पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपने और परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत का रहस्य, शिष्यों ने साधी चुप्पी, पुलिस को मिल रहा नपा तुला जवाब
वृंदावन के संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत के मामले में पुलिस अब आश्रम में रहने वाले अन्य शिष्यों की कुंडली खंगाल रही है। दीपक के साथ रहने वाले शिष्यों के बारे में जानकारी कर उनके नाम-पते का सत्यापन करा जाएगा। वहीं आश्रम के जिम्मेदारों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

आगरा के बल्केश्वर में टेंट गोदाम में लगी भीषण, लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल
आगरा के कमलानगर के बल्केश्वर क्षेत्र के कैलाश नगर में बलदेव धर्मशाला के पीछे टेंट के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लगी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें