फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बहन के घर आए भाई की गोली मारकर हत्या, 18 जून को होनी थी शादी

Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मैनपुरी निवासी युवक अपनी बहन के घर थाना खैरगढ़ के ग्राम नगला जयकिशन में आया हुआ था। 18 जून को युवक की शादी होनी थी। 
 
विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में बहन के घर आए भाई की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना खैरगढ़ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की है। पुलिस को मृतक के करीबियों पर हत्या का शक है।

विज्ञापन


मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगामंडल निवासी पुष्पेंद्र कुमार (24) की बहन दुर्गा देवी की ससुराल थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला जयकिशन में है। पुष्पेंद्र रविवार शाम को बहन दुर्गा देवी को बाइक से उसकी ससुराल छोड़ने के लिए आया था। समय अधिक होने के कारण वह बहन के घर ही रुक गया। 

पुष्पेंद्र मकान के बाहर बने कमरे में सो रहा था। इस बीच अज्ञात लोगों ने पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली पुष्पेंद्र के पेट में लगी थी। इसकी जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुष्पेंद्र की बहन दुर्गा देवी और उसके ससुरालीजनों को हो सकी। पुष्पेंद्र का खून से लथपथ शव देख चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजन नहीं बता सके कारण 
पुष्पेंद्र की हत्या की खबर पर उसके परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या का कारण क्या रहा, इसकी जानकारी पीड़ित परिवारीजन नहीं दे सके है। 

उधर, मृतक पुष्पेंद्र के पिता हरीश चंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी अजय कुमार पांडेय का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

18 जून को होनी थी पुष्पेंद्र की शादी 
18 जून को पुष्पेंद्र की शादी होनी थी। बरात जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला हरी सिंह में आनी थी। वर और कन्या पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। हरीश चंद्र का बेटा जहां इस दुनिया से अलविदा कहकर चला गया। वहीं शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें