आगरा। लोहामंडी, खतैना रोड स्थित मानिक चंद वीर संस्थान एवं इंटर कॉलेज में बुधवार को दादा साहब का 128 वां जन्मोत्सव मनाया गया।
शुभारंभ राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन ने किया। सांसद ने कहा कि दादा साहब 1952 में प्रथम लोकसभा में सांसद चुने गए थे। कॉलेज की स्थिति को देखकर उन्होंने एक लाख रुपये नगद और 5 लाख सांसद निधि से देने की घोषणा की। रोबिन सिंह व हेमंत कुमार ने 51 हजार और राजेंद्र टाइटलर ने 21 हजार रुपये नकद धनराशि जीर्णोद्धार के लिए भेंट की।
पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. रामबाबू हरित ने कहा संस्थान के पूर्व छात्रों ने अपनी पेंशन से सहयोग कर गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रयोगशाला का निर्माण कराया। संस्थान अध्यक्ष सीताराम ने कहा कि वो समाज के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए घर-घर जायेंगे। संचालन महासचिव सुरेश बाबू सेहरा इस दौरान राकेश भास्कर, पूरन चंद, उम्मेद सिंह, राजाराम, राजपाल सिंह निमेष, धान सिंह आदि मौजूद रहे।