बाह में वकीलों ने धरना स्थल पर किया सुंदरकांड का पाठ
- फोटो : samvad
बाह। सिविल बार एवं संघर्ष समिति अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में बुधवार को तीसरे दिन भी बाह तहसील में धरना जारी रहा। धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने बुद्धि शुद्धि के लिए अधिकारी और कर्मचारियों को सुंदरकांड का पाठ सुनाया। वकीलों ने ऐलान किया कि समस्याओं का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अधिवक्ता और किसान रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से पत्रावलियां गायब होने, खतौनी में अंश संशोधन के लिए किसानों से सुविधा शुल्क की मांग किए जाने, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में पत्रावलियों का नियम विरुद्ध निस्तारण होने, लेखपालों की ओर से समय पर कुरे दाखिल न किए जाने, सुविधा शुल्क के अभाव में बरासत को खारिज किए जाने, राजस्व निरीक्षक की ओर से पत्रावलियों में कब्जा और दखल की कार्यवाही न किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, भारतीय किसान यूनियन (सर्वाेदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने भी ग्रामीण किसानों के शोषण उत्पीड़न के विरोध में वकीलों के आंदोलन का समर्थन किया है। मौके पर वीरेश तिवारी, रविकांत उपाध्याय, चंद्रेश यादव, मनोज दुबे, अजय पचौरी, वीरेश तिवारी, श्याम उपाध्याय, अमित शर्मा, अमित चौधरी, राजेश शर्मा, अमित चौधरी, अमित शर्मा, अंतरिक्ष मिश्रा, दिलीप सिंह, देवेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह चौहान, रमाकांत, मथुरा प्रसाद आदि रहे। संवाद