शांतिधारा कार्यक्रम में मौजूद जैन समाज के लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। श्री अजितनाथ जिनालय कटरा में शनिवार को क्षुल्लिका प्रतिज्ञा श्री, परीक्षा श्री, प्रेक्षा श्री माताजी के सानिध्य में वर्षायोग के शांतिधारा मुख्य कलशकर्ता परिवार संतोष कुमारी जैन, नीरज जैन, अमित जैन द्वारा की गई। श्री पारसनाथ भगवान उपवन मंदिर करहल रोड पर पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम हुआ।
प्रतिज्ञाश्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि मंगल कलश जीवन में पुण्य लेकर आता है। पाप और पुण्य सिक्के के दो पहलू हैं। जीवन में हम लोग जो भी उपलब्धि प्राप्त करते हैं, पुण्य से करते हैं। जब हमारा पुण्य जागृत होता है तब हमें उपलब्धि प्राप्त होती है। मन में धार्मिक विचारों को रखो। जीवन में पुण्य जरूर करने का प्रयास करो। साधु संत आपके पुण्य को बढ़ाने का प्रयास करते हैं। मन में किसी के प्रति मिथ्या भाव न लाएं आपका पुण्य जरूर बढ़ेगा।
प्रतिज्ञाश्री को पिच्छिका देने का सौभाग्य राजीव कुमार, रचित जैन परिवार, परीक्षा श्री को पिच्छिका देने का सौभाग्य जयकुमार जैन, नितिन जैन परिवार, प्रेक्षा श्री को पिच्छिका देने का सौभाग्य डॉक्टर सुशील जैन सौरभ जैन परिवार को मिला। भव्य मंगल कलश को प्राप्त करने का सौभाग्य विजयकांत जैन परिवार को मिला। आहारचर्या के बाद उनका मंगल विहार इटावा की ओर प्रारंभ हुआ। श्रवण कुमार जैन, गौरव जैन उपवन, अक्षय, प्रमोद जैन, आदेश जैन, संजय जैन गोल्डी, सम्यक जैन, विशाल जैन जॉली, राहुल जैन, उमेश चंद्र जैन मौजूद रहे।