फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से कोई भी बच्चा छूटा तो प्रबंधक और प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की रोकथाम के लिए टीका लगवाता युवक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने शुक्रवार को जनपद के शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों के साथ कलक्ट्र्ेट सभागार में बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी कॉलेजों में 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य अपने विद्यालय में पंजीकृत ऐसे सभी छात्र-छात्राओं जिनकी जन्म तिथि 31 दिसंबर 2007 या उससे पूर्व की है का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। शिक्षा-स्वास्थ्य के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेशन के कार्य को प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं। कोई भी छात्र टीकाकरण से शेष न रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र-छात्रा के पास आधारकार्ड उपलब्ध न हो तो उससे कोई भी आयु संबंधी प्रमाणपत्र लेकर उसका वैक्सीनेशन कराया जाए। टीकाकरण में आधार की अनिवार्यता नहीं है।
यदि विद्यालय में टीकाकरण सत्र आयोजित होने के उपरांत कोई छात्र टीका लगवाने से वंचित रहे तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रबंधक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि वह उस छात्र को अन्य किसी स्थान पर ले जाकर टीका लगवाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह ने टीकाकरण की जानकारी दी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें