फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी का वादा कर 8 साल किया शोषण, जमानत अर्जी खारिज; जानें पूरा मामला

Sat, 13 Dec 2025 11:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिसके साथ शादी का सपना देख रही थी, उसने आठ साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में युवती से शादी का वादा कर 8 साल तक शारीरिक शोषण करने के मामले में थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के सती नगर निवासी दीपक शर्मा ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी। जिला जज संजय कुमार मलिक ने उसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना थाने में दर्ज केस के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर दी थी। बताया कि दीपक ने शादी का वादा कर 8 साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोपी की भाभी व अन्य परिजन को भी इसकी जानकारी थी। उसने जब भी शादी करने के लिए कहा तो आरोपी पहले अपने बड़े भाई की शादी होने का हवाला देकर चुप करा देता था। दबाव डालने पर शादी करने से साफ मना कर दिया और भगा दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें