फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दहेज हत्या में पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया, सास-ससुर और देवर की तलाश जारी

Sat, 13 Dec 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मृतका के पिता की तहरीर पर ससुर, सास, देवर समेत अन्य की तलाश जारी है, वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज हत्यारोपी पति को बमरौली कटारा पुलिस ने शुक्रवार को नगला सबला चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


बमरौली कटारा थाना प्रभारी ने बताया कि छोटे लाल निवासी भीकन पुर नगला सदा थाना नरखी फिरोजाबाद की तहरीर पर देहज हत्यारोपी पति रविकुमार निवासी सरबतपुर थाना बमरौली कटारा को नगला सबला चौहारे से गिरफ्तार किया गया। दहेज हत्या मामले में अन्य आरोपियों में मृतक मंजू देवी की ससुर, सास, देवर समेत अन्य नामजद हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें 12-11-2025 को दी तहरीर में छोटे लाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री मंजू देवी की शादी 4 वर्ष पहले हिन्दू रीति रिवाज के साथ रवि कुमार निवासी सरबतपुर बमरौली कटारा के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर फंदा लगाकर बेटी को जान से मारने का प्रयास किया। घायल अवस्था में बेटी मंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अन्य अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें