फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: चलती ट्रेन से भाई को फेंका, बहन के साथ की मारपीट; खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे दोनों

Mon, 27 Jul 2026 07:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे भाई-बहन पर लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुछ युवकों ने हमला कर दिया। बहन को घूरने का विरोध करने पर आरोपियों ने भाई को चलती ट्रेन से फेंक दिया और बहन से भी मारपीट की।
 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शनिवार रात बहन को घूरने और कमेंट करने का विरोध करने पर भाई को ट्रेन में सवार युवकों ने पीटा। बहन ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई की गई। इसी बीच भाई को फतेहाबाद रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। हमलावर युवक उसकी बहन को भी फेंकना चाहते थे लेकिन वह गेट के पास ही गिरने से बच गई। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ कर्मी पहुंचे। घायल भाई-बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों हमीरपुर के लिए बस से रवाना हो गए। आरपीएफ आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


 

घटना शनिवार रात करीब 10:41 बजे की है। हमीरपुर जिले के थाना जरिया क्षेत्र निवासी भाई-बहन खाटू श्याम के दर्शनकर लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे थे। वह जनरल कोच में सवार थे। युवक ने पुलिस को बताया कि आगरा कैंट से ट्रेन में कुछ युवक सवार हुए। एक युवक उसकी बहन को घूरने लगा। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जब युवक की हरकत नहीं बंद हुई तो बहन ने विरोध किया।

 

आरोप है कि तब तो युवक चला गया। ट्रेन फतेहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, तभी युवक अपने साथियों के साथ दोबारा कोच में आ गया। उन्होंने आते ही मारपीट की। इसके बाद सभी भागने लगे। इस पर भाई-बहन भी उनके पीछे की तरफ आ गए। पीछे से युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर युवकों ने युवती को ही ट्रेन से फेंकने का प्रयास किया। मगर वो बच गई। यात्रियों के सामान से टकरा गई। मगर आरोपी उसके भाई को ट्रेन से फेंकने में सफल रहे।

 

वह आउटर पर जाकर गिरा। उसके पीठ, हाथ और पैरों में चोट लगी। बहन ने 112 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी। बाद में ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। ट्रेन के रुकने पर आरोपी भाग गए। बाद में आरपीएफ कर्मी और पुलिस आ गई। मगर युवकों का पता नहीं चला। घायल भाई-बहन को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कर उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भाई-बहन रात ढाई बजे फतेहाबाद से औरैया जाने वाली बस में सवार हो गए।
 
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गाैतम ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों से मारपीट का मामला सामने आया है। धक्का लगने से युवक के चलती ट्रेन से गिरकर घायल होने की बात कही गई है। उपचार के बाद भाई-बहन चले गए। जिस जगह की घटना है, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि शिकायत नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें