फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को कर्मकांड नहीं, सत्कर्म करने चाहिए: साकार विश्व हरि

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! जिला मुख्यालय के सामने हाईवे किनारे मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम में प्रवचन देते स्? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय के सामने मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम में नारायण साकार हरि ने कहा कि संसार में जीवन का कोई भरोसा नहीं है। अगली श्वांस आए अथवा नहीं। इसके बावजूद मनुष्य अहंकार में डूबा है। मनुष्य को जातिवादी भेदभाव भुलाकर जीवन में कर्मकांड नहीं बल्कि सत्कर्म करने चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सामने हाईवे किनारे आयोजित मानव मंगल मिलन एवं सद्भावना सभागार में नारायण साकार हरि ने कहा कि जातिवाद, भेदभाव फैलाने वाले कभी परमात्मा के प्यारे नहीं हो सकते हैं। मनुष्य को पाखंड, आडंबर फैलाने वालों से दूर रहना चाहिए। संसार में आकर मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए नाना प्रकार के कर्मकांड कर जीवन को बेकार कर लेता है।
ऐसे लोगों से बचना चाहिए। सांसारिक जीवन में कर्म की मार से कोई बच नहीं सकता है। इसलिए जीवन में मनुष्य को सत्कर्म करने चाहिए। परमात्मा कभी किसी का बुरा नहीं करते अपितु मनुष्य का बुरा उसके कर्म करते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें