जिला अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान मौजूद संयुक्त निदेशक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में संचालित कोविड अस्पतालों में शनिवार को मॉकड्रिल कराया गया। तैयारियों की जांच के लिए संयुक्त निदेश्क कार्मिक स्वास्थ्य सेवा उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह चौहान की देखरेख में मॉकड्रिल हुआ। संयुक्त निदेशक ने टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
संयुक्त निदेशक कार्मिक स्वास्थ्य सेवा उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह चौहान जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए संचालित अस्पतालों का राज्य स्तरीय नोडल प्रभारी नियुक्ति किया गया है। शनिवार को उनके निर्देश पर घिरोर, भोगांव और मैनपुरी में संचालित कोविड अस्पतालों में तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए मॉकड्रिल कराया गया। संयुक्त निदेशक की मौजूदगी में जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड लेवल टू और पीकू वार्ड का मॉकड्रिल हुआ। इसमें सारी व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गईं।
मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन लाइन की क्रियाशीलता, औषधियों की उपलब्धता, कोविड बचाव एवं रोकथाम के लिए अन्य प्रबंधन के साथ-साथ बेड तक होने वाली ऑक्सीजन सप्लाई का भी निरीक्षण किया गया। संयुक्त निदेशक ने कुचेला क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला घिटौली के आंगनबाड़ी कक्ष में स्थापित कोविड टीककाकरण की निरीक्षण किया यहां सभी कर्मचारी मौजूद मिले। जिला अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, सीएमएस महिला डॉ. एके पचौरी, डॉ. प्रवीन यादव, डॉ. आरके सिंह, रवींद्र सिंह गौर, डॉ. राजविक्रम, राकेश यादव मौजूद रहे।