फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादीशुदा युवक से महिला मित्र ने किया ऐसा फरेब...बर्दाश्त न कर सका, खुद को लगाई आग; उपचार के दौरान मौत

Tue, 22 Apr 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एक होटल में महिला मित्र को मिलने बुलाया। इसके बाद युवक ने खुद को आग लगा ली। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
युवक का जलते हुए वीडियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला मित्र से विवाद के बाद घटिया आजम खां के होटल किंग पार्क एवेन्यू में ज्वलनशील डालकर खुद को आग लगाने वाले युवक चंद्रशेखर की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। होटल में वह अपनी महिला मित्र के साथ आया था। वह भी उसे बचाने में झुलसी थी।
विज्ञापन


 

महिला मित्र पर गंभीर आरोप
मामले में चंद्रशेखर की पत्नी अंजली ने कंचन और उसके भाई विनय के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसके पति को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। सैनिक नगर, टेढ़ी बगिया निवासी चंद्रशेखर बीते 8 अप्रैल को अपनी महिला मित्र कंचन को लेकर घटिया आजम खां स्थित होटल में आया था। यहां उसका कंचन से विवाद हुआ। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली थी। वह ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था। होटल की दूसरी मंजिल से वह लपटों में घिरा हुआ भूतल तक पहुंचा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ




 
विज्ञापन

शादी का दबाव बना रही थी महिला मित्र
इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि मृत्यु पूर्व चंद्रशेखर ने अपने हाथ से लिखकर कार्यकारी मजिस्ट्रेट को दिया था। लिखा था कि उससे धीरे-धीरे 1.40 लाख रुपये वसूले गए। उससे लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी। कंचन उस पर शादी का दबाव बना रही थी। परेशान होकर उसने खुदकुशी का प्रयास किया था। इसी आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें -  Agra: बंगारा में पथराव और फायरिंग के बाद तनाव...आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही पुलिस, केस दर्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें