फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: भाजपा नेता के गुर्गों ने रेड सिग्नल तोड़ा...कार में मारी टक्कर, फिर कारोबारी को भी पीट दिया

Tue, 22 Apr 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में भाजपा नेता के गुर्गों की दबंगई का मामला सामने आया। यहां आरोपियों ने रेड सिग्नल तोड़ते हुए कार में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कारोबोरी को भी पीट दिया। पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ है। 
 
विज्ञापन
कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टीडीआई मॉल के पास भाजपा नेता के गुर्गों ने यू टर्न पर रेड सिग्नल तोड़कर एक कारोबारी की गाड़ी को टक्कर मार दी। फिर कारोबारी को गाड़ी से निकालकर उनसे मारपीट की। पुलिस के पहुंचने पर गाड़ी की चाबी निकालकर भाग निकले। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 17 अप्रैल की है घटना 
घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है। ताज नगरी के रहने वाले बृजकिशोर यादव का कहना है कि वह टीडीआई माॅल के पास से अपनी गाड़ी से निकल रहे थे तभी भाजपा का झंडा लगी गाड़ी ने यू टर्न से आकर रेड सिग्नल तोड़ा और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। वह कुछ समझ पाते इसी बीच सात-आठ युवकों ने गाड़ी से निकलकर उनके साथ गाली-गलौज की। फिर मारपीट करने लगे जबकि गलती उनकी थी।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस को भी धमकाया
सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर भी वे उन्हें धमकाते रहे। जबरन गाड़ी की चाबी निकाल ली और भाग निकले। बाद में चाबी रास्ते में मिली। पीड़ित के तहरीर देने के बाद भी ताजगंज पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाड़ी भाजपा के महानगर अध्यक्ष के गुर्गों की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -  Agra: बंगारा में पथराव और फायरिंग के बाद तनाव...आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही पुलिस, केस दर्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें