फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल पहले चोरी हुई गाड़ी की पुलिस ने नहीं रिपोर्ट, युवक ने नहीं मानी हार, ढूंढ निकाली कार

Thu, 10 Oct 2019 01:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम के बाहर खड़ी चोरी गई इनोवा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवास विकास सेक्टर ए के गौरव तिवारी ने बुधवार सुबह छीपीटोला में एक कबाड़ी के गोदाम में अपनी चोरी हुई कार ढूंढ निकाली। कबाड़ी इसे काटने की तैयारी कर चुका था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया, कबाड़ी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि  ढाई साल पहले जब कार चोरी हुई, तब पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की थी। गौरव की ट्रेवलिंग एजेंसी है। उसका चंद्रशेखर अग्रवाल से लेन देन का विवाद था।

ढाई साल पहले उसके घर के बाहर खड़ी उसकी इनोवा कार चोरी हो गई। उसे शक हुआ कि चंद्रशेखर ले गया होगा। इस पर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामला लेनदेन का बताकर केस ही दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गौरव का कहना है कि वह कोर्ट की शरण में गया। वहां से आदेश होने पर रिपोर्ट तो लिखी लेकिन पुलिस ने कार को नहीं ढूंढा। वह तलाश में लगा रहा। उसने अपने दोस्तों से भी मदद करने के लिए कहा था।

एक ने सूचना दी कि उसकी कार छीपीटोला में कबाड़ी के गोदाम में देखी है। वह वहां पहुंचा तो कबाड़ी इसे काटने की तैयारी कर चुका था। पुलिस ने बताया कि गौरव की सूचना पर कार को कब्जे में लिया गया है। कबाड़ी से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें