फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सीवर टैंक के रिसाव के विवाद में खूनी संघर्ष, ग्रामीण की हत्या, 12 लोग घायल

Sat, 25 Sep 2021 05:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले के थाना कोसीकला क्षेत्र में शुक्रवार रात को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। घटना में एक युवक की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। जिसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां के गांव हताना में सीवर टैंक के रिसाव को लेकर शुक्रवार रात को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट 13 नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव हताना निवासी नेम सिंह का पड़ोस में रहने वाले रतन सिंह के साथ पिछले काफी समय से सीवर टैंक के रिसाव को लेकर झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार की देर रात नेम सिंह अपने घर में परिवार के लोगों से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रतन सिंह कई लोगों के साथ घर में घुस आया। इन लोगों के हाथों में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, फरसा और अन्य धारदार हथियार थे। 

हमले में बाबूलाल की मौत
इन लोगों ने नेम सिंह के भाई बाबूलाल (50), खुशयाली, नंदलाल, दौलतराम, विमल एवं नेम सिंह की मां सुखवीरी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बाबूलाल सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बाबूलाल (50) पुत्र रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार घायलों की गंभीर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि नेम सिंह ने टैंक का अन्य स्थान पर निर्माण करा दिया था। लेकिन रतन सिंह फिर भी नहीं माना और नाली में गंदे पानी को लेकर झगड़ा करने लगा था। 

गांव में पुलिसबल तैनात
हताना में सीवर टैंक के रिसाव को लेकर हुए झगड़े के बाद शनिवार को गांव में दहशत रही। देर शाम बाबूलाल के शव के पोस्टमार्टम होने के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने अधीनस्थों के साथ गांव पहुंचकर घायलों को उचित उपचार के लिए सीएचसी भेजा। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामले में नामजद 13 आरोपियों में से पांच की गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें