फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा में महिलाओं के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, गोली लगने से एक की मौत

Thu, 03 Mar 2022 10:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा जिले के थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला हमला में महिलाओं के विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलियां चल गईं। घटना के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भजन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला हमला में पड़ोसी दो महिलाओं में हुए विवाद के बाद अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली कमर में पीछे से मारी गई। मगोर्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एहतियात के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


नगला हमला में बुधवार की दोपहर मोहनवती पत्नी लाल सिंह एवं जगवती पत्नी प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा के मध्य जुगली को लेकर विवाद हो गया। लाल सिंह की तरफ से इस विवाद की सूचना 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों से वार्ता कर लौट गई। 

इसके बाद रात करीब 9 बजे प्रेम सिंह पक्ष भजन लाल व पंच राकेश सिंह प्रधान, भूरी सिंह, भीमा, भरतो आदि को लेकर लाल सिंह के घर पहुंचा। यहां पंचायत में बात नहीं बनी। आरोप है कि भजन लाल के घर से लौटते समय लाल सिंह के बेटे गोपाल व जीजा नरेंद्र निवासी उटावर भरतपुर राजस्थान ने गोली मारकर भजन लाल (55) की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी हिरासत में 

मृतक के पुत्र कुलदीप ने गोपाल पुत्र लाल सिंह, नरेंद्र, लक्ष्मण, निरौती और दो अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चार नामजद और दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

12 बोर की मारी गई थी गोली, फेफड़े को नुकसान

भजन लाल की बायीं तरफ कमर में लगी 12 बोर की गोली ने फेफडे़ को पूरी तरह से नुकसान कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह आया है। इसके अलावा करीब 54 छर्रे भी मिले हैं। इन छर्रों के चलते ही भजन लाल की मौत हुई। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गोली कमर में मारी गई थी। इससे उसका बाएं तरफ का फेफड़े को पूरी तरह से नुकसान हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें