फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेजुबानों पर जरा भी रहम नहीं आया...कुत्ते के साथ खेला ऐसा खूनी खेल, कांप जाएगी रूह

Tue, 08 Apr 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के श्याम नगर में एक कुत्ते के साथ व्यक्ति ने बर्बरता की हदों को पार कर दिया। डंडे से उसे पीटकर मारा डाला। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
 
विज्ञापन
कुत्ते को डंडे से पीटकर मार डाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना के श्याम नगर में एक व्यक्ति ने गली में रहने वाले कुत्ते को डंडे से पीटकर मार डाला। इससे गली के लोगों में रोष है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने फुटेज देखने के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना ट्रांस यमुना में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे की है। श्याम नगर में रहने वाले अधिवक्ता अमित मिश्रा ने बताया कि उनकी गली में देसी कुत्ता कई साल से रह रहा था। सभी लोग उसे भूरा कहते थे। अमित ने बताया कि भूरा उनके घर के दरवाजे पर ही सोता था। सुबह उनके साथ टहलने भी जाया करता था। रविवार की शाम वह घर पर नहीं थे। तभी मोहल्ले का राजकुमार डंडा लेकर पहुंचा और भूरा को पीटना शुरू कर दिया। इतना पीटा कि भूरा मर गया।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी रोडवेज के परिचालकों के लिए आया नया आदेश, तीन महीने में पांच बार मिले बेटिकट यात्री... तो जाएगी नौकरी


 

यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉ़र्ड हो गई। सुबह इलाके के लोगों ने एकत्रित होकर थाने में आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह का कहना है कि बेसहारा कुत्तों पर जुल्म नहीं करें। यदि उन्हें पाल नहीं सकते हैं तो नगर निगम से संपर्क करें। हम ऐसे कुत्तों को एबीसी सेंटर में रखते हैं।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @42.1 डिग्री...झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी


 
विज्ञापन

पूर्व में भी भूरा से हुई थी क्रूरता
कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि भूरा के साथ फरवरी माह में भी क्रूरता की गई थी। इस पर नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने नसबंदी कराने के लिए बोल दिया था। तब अपने होम में नसबंदी कराई थी। बाद में नगर निगम की टीम के साथ भूरा को वापस उसके निवास स्थान पर भेजा गया था। मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि एक और मामला कमला नगर स्थित भूड़ का बाग में हुआ। सोमवार को शिकायत मिली थी। दो दिन पहले एक कार ने दो कुत्तों को कुचल दिया, जिसमें से एक मर गया। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाना कमला नगर में तहरीर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें