फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला के साथ पहले पी शराब, फिर बेरहमी से उतारा माैत के घाट; पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश ने खोले राज

Tue, 03 Feb 2026 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में महिला की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से उसकी दोस्ती थी। घटना वाली रात वह मिलने आया था। भला बुरा कहने पर उसने महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में हुई 36 वर्षीय महिला की हत्या गांव के ही कारपेंटर ने की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ कर मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी महिला के साथ शराब पार्टी करने आया था। तभी उससे झगड़ा हो गया। उसने सीढि़यों से धक्का दे दिया। सिर में चोट लग गई। आशंका थी कि वो बच जाएगी। इसलिए गला दबा दिया और 5 मिनट सांसें थमने तक दबाए रखा।
विज्ञापन


महिला 10 साल से सदर क्षेत्र में दो बच्चों के साथ रह रही थी। रविवार रात घर के बाहर अलाव जलाकर बैठी थी। फिर लापता हो गई। सोमवार सुबह महिला का शव घर से 50 मीटर की दूर बनी दुकान की सीढि़यों पर मिला था। उसके सिर में चोट का निशान था। कपड़े अस्त व्यस्त थे। दुष्कर्म की भी आशंका जाहिर की गई। पुलिस ने डाॅक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया।

एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गांव का राजेश महिला के साथ नजर आया था। उसने पूछताछ में बताया कि वह महिला से मिलने आया था। वह सीढि़यों से गिर गई। उसे लगा कि मर गई। इस पर वह भाग गया। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इस पर उससे सवाल किया कि गला क्यों दबाया। पुलिस के पूछने पर उसने सच बता दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से उसकी दोस्ती थी। घटना वाली रात वह मिलने आया था। दोनों ने शराब पी। भला बुरा कहने पर उसने महिला को धक्का दे दिया। फिर फंसने की आशंका के चलते गला दबाकर मार दिया और भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में नजर आने के बाद वह पकड़ा गया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदात
बीती 31 जनवरी को छत्ता के पीपल मंडी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उसकी चचेरी बहन का लखनऊ निवासी देवर अमन ही उसको प्रेमजाल में फंसाकर उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से प्राथमिकी दर्ज की थी। 22 जनवरी को अछनेरा के एक गांव में 12वीं की छात्रा ने शोषण से तंग आकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी को छोड़ दिया था। 30 जनवरी को मलपुरा की किशोरी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पुलिस ने प्राथमिकी में छेड़छाड़ की बात नहीं लिखने दी। रोजाना अधिकारियों के पास ऐसे मामले आते हैं पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों का कुछ नहीं होता है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन


http://


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें