फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: युवक ने ढूंढी ली लापता भाई की लाश, बाइक मिलने के बाद भी पुलिस बनी रही लापरवाह

Sun, 19 Dec 2021 12:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस को उसकी बाइक नाले किनारे लावारिस मिली थी, लेकिन पुलिसकर्मी ने नाले के आसपास छानबीन नहीं की। और नहीं बाइक के नंबर से घर का पता लगाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
यतेंद्र मोहन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शास्त्रीपुरम में रहने वाले फार्मा कंपनी के कर्मचारी की लाश शुक्रवार शाम को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नाले में मिली। वो 13 दिसंबर को लापता हुए थे। उनके भाई का कहना है कि पुलिस ने तलाश में लापरवाही की। भाई की बाइक मिल गई थी। इसे चौकी पर खड़ा कर दिया गया। बाइक के नंबर से परिजनों को सूचना नहीं दी, जबकि गुमशुदगी लिखी थी। जब वो चौकी पर पहुंचे तो बाइक देखी। जिस स्थान पर बाइक मिली थी, वहीं पर नाले में लाश भी पड़ी थी।

विज्ञापन

शास्त्रीपुरम ए ब्लाक के रहने वाले यतेंद्र मोहन (36) 13 दिसंबर को घर से एक फार्म हाउस में शादी समारोह में गए थे। इसके बाद घर लौटकर नहीं आए। रात में घर नहीं आने पर उनकी तलाश की। दूसरे दिन सुबह भी देखा। फार्म हाउस के सीसीटीवी फुटेज में वो रात तकरीबन 9:49 बजे निकलते हुए नजर आए। काफी खोजबीन पर जब वो नहीं मिले तो गुमशुदगी की तहरीर दी।
उनके भाई सत्येंद्र मोहन ने बताया कि यतेंद्र के लापता होने के बाद पुलिस ने लापरवाही की। दो दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की गई। उसका मोबाइल बंद जा रहा था। शुक्रवार को वो भाई की तलाश में एक चौकी से दूसरी चौकी पर भटक रहे थे। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पर पहुंचे। यहां पर भाई की बाइक खड़ी हुई थी। इसे पहचान लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां बाइक मिली, वहीं नाले में मिली लाश
पूछने पर चौकी प्रभारी ने बताया कि यह चीता मोबाइल के सिपाही को फैक्टरी संख्या डी-10 के सामने 13 दिसंबर की रात 12 बजे खड़ी मिली थी। इस पर वो पुलिस को लेकर वहां गए। उस स्थान पर पहुंच गए, जहां पर बाइक मिली थी। नाले में झांककर देखा तो यतेंद्र का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सत्येंद्र का कहना था कि जब पुलिस को बाइक मिल गई थी तो उन्हें सूचना क्यों नहीं दी गई। बाइक के नंबर से घर पहुंचा जा सकता था। नाले में भी शव मिल सकता था। आशंका जताई कि वह हादसे का शिकार हुआ है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज थी। युवक की तलाश की जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा। रिपोर्ट का इंतजार है।

सीओ हरीपर्वत एएसपी लखन कुमार ने बताया कि युवक का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बाइक मिल गई थी तो नंबर से पता करना चाहिए था। गुमशुदगी के बाद थाना पुलिस ने क्या किया? इसे दिखवाया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें