आगरा विकास मंच ने जताया दुख
मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन का कहना है कि यह आगरा विकास मंच परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। हम जिनेंद्र देव से प्रार्थना करते हैं कि दोनों पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।
मंच के महामंत्री सुशील जैन और प्रवक्ता सदेश जैन ने शोक संदेश में कहा है कि हम दुखी परिजनों के साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने आगरावासियों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें, सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।
मेडिकल प्रकोष्ठ के डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. विजय कत्याल ने कहा है कि वीना जैन और सुरेश चंद जैन की मृत्यु ने हम सबको विचलित कर दिया है। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।