फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: हाईवे पर कैंटर से कुचलकर मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 27 Sep 2021 01:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में रविवार देर रात सड़क पार कर रहे मजदूर को कैंटर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे डेढ़ घंटे तक वाहन फंसे रहे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में आगरा हाईवे पर रविवार शाम ससुराल से घर लौट रहे मजदूर को कैंटर ने रौंद दिया। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। देररात तक जाम के कारण यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ बंटी (40) पुत्र अजयपाल राजमिस्त्री था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रविवार शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वह अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। गांव जाने के लिए वह आगरा रोड पार कर रहा था। तभी आगरा की ओर से आ रहे कैंटर ने उसे रौंद दिया। 

'खाकी' के साथ निभाया मानवता का फर्ज: घायल युवक को कंधे पर उठाकर दौड़े दरोगा, बचाई जान
विज्ञापन


हादसे में ब्रजेश गंभीर रूप घायल हो गया और कुछ देर में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ब्रजेश का शव देखकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हाईवे पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने और मुआवजे की मांग करने लगे। काफी देर बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इधर, हादसे के बाद चालक कैंटर को टोल प्लाजा के निकट छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें