फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पति ने बनाए आपत्तिजनक वीडियो, कर रहा बदनाम, कहता है- अब नहीं रहना तेरे साथ, पत्नी ने लगाई पुलिस से गुहार

Sun, 03 Jul 2022 08:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शादी के 27 साल बाद एक ही छत के नीचे पति-पत्नी अलग-अलग रहते हैं। पत्नी का आरोप है कि पति उसके साथ रहना नहीं चाहता, इसलिए बदनाम कर रहा है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 27 साल साथ बिताने के बाद पति पत्नी से तलाक लेना चाहता है। वह न तो उसे खर्चे के लिए पैसे देता है और न ही बच्चों की जिम्मेदारी उठाने के तैयार है। पीड़िता का कहना है कि वह बच्चों और खुद को पेट भरने के लिए पापड़ बनाने और घरों में खाना बनाने का काम करती है। 

विज्ञापन


पति पत्नी दोनों एक ही छत के नीते रहते हैं, लेकिन दोनों को एक दूसरे से कोई मतलब भी नहीं हैं। महिला का आरोप है कि पति ने उसके कुछ प्राइवेट वीडियो भी बनाए हैं। जिसको दिखाकर वह रिश्तेदार और दोस्तों में उसकी बदनामी कर रहा है। परेशान होकर पत्नी ने पुलिस में शिकायत कराई है। दो महीने से मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है।
 
एटा की रहने वाली युवती की शादी 27 साल पहले थाना जगदीशपुरा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। उसने बताया कि पहले भी पति उसे परेशान करता था। जिसकी वजह से वह 11 साल मायके में रह कर आई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया और साथ रहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति कहता है- मुझे चाहिए तलाक

पीड़िता ने बताया कि पति का फिर से वही रवैया शुरू हो गया है। वह कोई काम नहीं करता है और कहता है कि तेरे बच्चे हैं तू ही कमा और इन्हें खिला। पीड़िता ने बताया कि छोटा बेटा नौ साल का है। तीन साल से पढ़ने नहीं जा रहा है। लेकिन पति को उसके भविष्य की कोई चिंता नहीं है। काम करने की कहती हूं तो कहता है कि मुझे तेरे साथ नहीं रहना है, मुझे तलाक चाहिए। 

महिला का कहना है कि वह इस उम्र में तलाक लेकर कहां जाएगी। पति दूसरी शादी करना चाहता है। तलाक के बाद वह शादी कर लेगा तो मैं और मेरे बच्चे कहां रहेंगे। रविवार को दोनों की परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसलिंग की गई तो पति ने कहा कि उसे पत्नी के साथ नहीं रहना है उसे तलाक चाहिए। मामले में दोनों को सोचने का समय दिया है और अगली तारीख दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें