फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टर के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 03 Jul 2022 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई थी। स्टाफ ने उसे रेफर कर दिया। परिजन महिला को ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर गुस्साए परिजन ने हंगामा कर दिया। उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर ने थाना दक्षिण पुलिस को चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

  
थाना खैरगढ़ के गांव भामई निवासी शिवम की पत्नी भूमिका (25) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सुहागनगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव होने के बाद महिला को बुखार आ गया। परिजन का आरोप है कि रात को नर्सिंग होम में कोई स्टाफ नहीं था, इसके कारण मरीज को उपचार नहीं मिल सका। 

नर्सिंग होम के स्टाफ ने किया रेफर 

महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो कुछ देर के बाद नर्सिंग होम का स्टाफ आ गया। स्टाफ ने महिला को इलाज के लिए दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा तो परिजन भड़क गए। परिजन का कहना था कि जब तबियत अधिक खराब थी तो पहले बताना चाहिए था। परिजन और स्टाफ में काफी कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में महिला को घोषित किया मृत

महिला के जेठ रजत ने बताया लोग महिला को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर ले गए थे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह लोग लौटकर सुहागनगर नर्सिंग होम पहुंचे तो वहां का स्टाफ भाग गया। इस पर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि महिला की मौत के मामले में मृतका के ससुर राजकुमार उर्फ रामसेवक की ओर से चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही बरतने के कारण महिला की मौत हो जाने की तहरीर दी है। मामले को जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें