फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 26 Sep 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के हाथरस रोड पर मल्हे के समीप शनिवार रात को हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र में हाथरस मार्ग पर मल्हे के समीप शनिवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतक युवक का नाम महेश निवासी खजूरी बताया गया है, जबकि घायल हुए दूसरे युवक का नाम योगेश है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी दोनों युवक मथुरा से अपने गांव खजूरी वापस जा रहे थे। तभी गांव मल्हे के समीप एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल योगेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें