फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की बरात नहीं चढ़ने देंगे दबंग, किया एलान, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 13 May 2019 10:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
अछनेरा के गांव कचौरा में दबंगों ने दो बेटियों की बरात नहीं चढ़ने देने का एलान किया है। मलपुरा के गांव नानपुर से दो भाइयों की बरात 17 मई को गांव कचौरा आनी है। लड़की पक्ष के साथ ही लड़का पक्ष को भी धमकी दी गई है। लड़का पक्ष ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने जांच के बाद कठोर कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं। दबंगों का कहना है कि जिन भाइयों की बरात आनी है, उनके परिवार के युवक ने कचौरा की एक युवती को शादी के बाद छोड़ दिया। वह युवक पहले पत्नी को साथ रखे, तब ही उसके गांव के युवकों की बरात चढ़ पाएगी।

गांव नानपुर निवासी तयेरे भाइयों मनोज पुत्र टीकम सिंह और भूरी सिंह पुत्र गीतम सिंह का रिश्ता गांव कचौरा के तोताराम की दो बेटियों के साथ तय हुआ है। 15 मई को लग्न सगाई का कार्यक्रम है, जबकि 17 मई को शादी है। गीतम सिंह के मुताबिक, गांव कचौरा के कुछ दबंग लोग बरात चढ़ने पर बवाल कर सकते हैं। दस दिन से बेटों को धमकी मिल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरोप लगाए कि दबंगों ने कहा है कि बरात लेकर आए तो पीटेंगे। बरात नहीं चढ़ने देंगे, शादी भी नहीं होने देंगे। लड़कियों के पिता काफी गरीब हैं। इस कारण दबंगों का विरोध नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे वजह है कि गांव नानपुर के एक युवक का रिश्ता तीन साल पहले तोताराम के परिवार की एक युवती के साथ हुआ था। मगर, रिश्ता टूट गया।

दबंग पक्ष के लोग कह रहे हैं कि शादी तभी होने देंगे, जब उस युवती को गांव में पति के पास रखवाया जाएगा। दोनों पक्ष जाट बिरादरी से हैं। इसके लिए कई बार पंचायत भी हुईं। मगर, उसमें कोई फैसला नहीं हुआ। इस पर ही दबंगों ने धमकी दी है। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

शहर और देहात में कई बार लोग बरात के दौरान बवाल की आशंका पर सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। एसएसपी के पास शिकायत पहुंची थी। इस पर पुलिस को जांच के आदेश किए गए थे। पुलिस फोर्स भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें