फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह माह की बेटी को लेकर बिजली टावर पर चढ़ गया युवक, वजह ऐसी पुलिस भी हैरान

Thu, 29 Nov 2018 04:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के रुनकता में पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने और दो माह से नहीं लौटने से परेशान अरसैना गांव के एक युवक बुधवार को छह माह की बच्ची को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसकी इस कारस्तानी से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर उतारा। ससुरालवालों से भी बात कराई। अरसैना निवासी नरेश की शादी मैनपुरी के गांव धोगापुर की रजनी से पांच साल पहले शादी हुई थी। कई महीनों से दोनों में विवाद चल रहा था। 

दो माह पहले रजनी अपनी छह माह की दुधमुंही बच्ची जया को छोड़कर मायके चली गई। वह कई बार उसे बुलाने की कोशिश की। पर, पत्नी घर नहीं लौट रही थी। बेटी को परेशान देख युवक बुधवार की सुबह आठ बजे बिजली के टावर पर बच्ची को लेकर चढ़ गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह देख आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे समझाकर किसी तरह टावर से उतारा गया। फिर उसे लेकर पुलिस चौकी पर आई। 

ससुरालवालों को फोन से बुलाकर बात कराई गई। नरेश का कहना है कि छह माह की बच्ची को लेकर वह काफी परेशान था। शासन-प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्ष बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें