14वें मून स्कूल ओलंपिक के सातवें दिन विभिन्न खेलों में सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेले गए। जिमनास्टिक बालक वर्ग अंडर-14 और अंडर-18 में गायत्री पब्लिक स्कूल विजेता बना।
अंडर-14 में सेंट क्लेयर्स स्कूल और अंडर-18 में सीएफ एंड्रूज स्कूल उप विजेता रहे। बालिका वर्ग अंडर-14 और अंडर-18 में भी गायत्री पब्लिक स्कूल ने प्रतियोगिता जीती। बालिकाओं के इन दोनों वर्गों में पंचशील इंटर कॉलेज उप विजेता रहा।
शूटिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंडर-14 में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर और अंडर-18 में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल विजेता रहा। सेंट एंड्रूज ने होली एंजल पब्लिक स्कूल और सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल ने पुलिस मॉर्डन स्कूल को हराया।
बालिका वर्ग मे अंडर-14 में जीडी गोयंका विजेता और सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज उप विजेता रहा। अंडर-18 में सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज ने सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता। फुटबॉल में आरबी पब्लिक स्कूल ने चैंपियनशिप जीती।
प्रतियोगिता में सेंट क्लेयर्स स्कूल उप विजेता रहा। हैंडबॉल बालिका अंडर-18 में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता और सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल उप विजेता रहा। बालक अंडर-18 में केवी-1 विजेता और सीएफ एंड्रूज स्कूल उप विजेता बना।
शतरंज बालक वर्ग अंडर-14 में डीपीएस ने कर्नल ब्राइटलैंड, अंडर-18 में सेंट सीएफ एंड्रूज ने कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, बालिका अंडर-14 में कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल ने ग्लोबल आगरा कॉन्वेंट और अंडर-18 में डीपीएस ने कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल को हराकर विजेता बने।
बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में अंडर-14 में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल ने गायत्री पब्लिक स्कूल, अंडर-18 में सेंट एंड्रूज स्कूल ने सेंट एंथनी स्कूल, बालक वर्ग में अंडर-14 में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज और अंडर-18 में जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ने द इंटरनेशनल स्कूल को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
रस्साकसी प्रतियोगिता में जोर-आजमाइश करते हुए खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बास्केटबॉल में बालिका वर्ग में अंडर-14 में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल ने गायत्री पब्लिक स्कूल और अंडर-18 में कैंट इंटर कॉलेज ने सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल को हराकर चैंपियनशिप जीती।
रस्साकसी में बालिका अंडर-18 में फाइनल मुकाबला नेमी चंद एकेडमी और सेंट एंड्रूज स्कूल, कमला नगर के मध्य खेला जाएगा। बालक वर्ग में अंडर-18 में शातिदेवी विद्या मंदिर और सेंट सीएफ एंड्रूज के मध्य होगा। विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि प्रांजल शर्मा, हर्ष भास्कर, मुरारीलाल गोयल, सुमन गोयल, मनमोहन चावला, राहुल राज, केशव अग्रवाल ने मेड्ल्स पहनाए।
स्केटिंग में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल विजेता
स्केटिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंडर-14 और अंडर-18 में शिवालिक कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल विजेता रहा। बालिका वर्ग अंडर-14 में भी शिवालिक कैंब्रिेज कॉन्वेंट स्कूल ने कब्जा किया। बालक वर्ग में अंडर-14 में बलूनी पब्लिक स्कूल, अंडर-18 में सेंट एंड्रूज स्कूल और बालिका वर्ग अंडर-14 में सेंट क्लेयर्स स्कूल उप विजेता रहा।