फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी हुई गिरफ्तार: देवर को आधी रात कमरे में बुलाया, फिर काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट; इसलिए की थी घिनौनी हरकत

Sat, 19 Sep 2026 08:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बहन से शादी नहीं करने पर भाभी ने देवर को कमरे में बुलाकर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के करीब 11 महीने बाद पुलिस ने आरोपी महिला को रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में दिवाली की रात घिनौनी हरकत हुई। बहन से शादी नहीं करने वाले देवर को कमरे में बुलाकर भाभी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटा और भाग गई। पुलिस ने करीब 11 माह बाद आरोपी भाभी को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी जेठानी ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, देवर हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर था। पिछले वर्ष दीपावली पर घर आया था। वह 20 अक्तूबर 2025 की रात दीपावली की पूजा के बाद बाहर सो रहा था। भाभी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में थी। रात करीब दो बजे उसने देवर को कमरे में बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। लहूलुहान देवर की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए। 
 

सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल देवर को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया गया था। घटना के अगले दिन सुबह के वक्त आरोपी भाभी का पति भी गांव पहुंच गया। वह पत्नी को एटा स्थित उसके मायके ले गया था तभी से वह लापता थी। पुलिस ने अब आरोपी भाभी को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।


 
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि युवक की इससे जान जा सकती थी। इस आधार पर प्राथमिकी में हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाई गई। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें